{"_id":"572062e04f1c1b1a5fa91882","slug":"doctors-will-present-in-court-via-video-conferencing-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होंगे डॉक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होंगे डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे बीके सिविल अस्पताल के मरीजों को इलाज के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। यहां के डॉक्टर अब कोर्ट जाने के बजाय वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जज के सामने पेश होंगे। अस्पताल में जल्द ही वीडियो कॉंफ्रेंसिग रूम बनाया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने इसके निर्माण की कवायद भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीके सिविल अस्पताल में रोजाना दो से तीन डॉक्टरों को बयान दर्ज कराने कोर्ट में जाना पड़ता है। कोर्ट में कई घंटे लग जाने की वजह से कभी कभी डॉक्टर ओपीडी समय निकल जाने के बाद ही वापस लौट पाते हैं।
विज्ञापन
उस दिन या तो उस डॉक्टर से संबंधित ओपीडी बंद कर दी जाती है या फिर मरीजों को कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। यह भी होता है कि कुछ डॉक्टर कोर्ट में पेशी होने के नाम पर ड्यूटी से गायब रहते हैं।
विज्ञापन
वीडियो काँफ्रेंसिंग हॉल बन जाने से अब उनकी पेशी और गवाही आदि सिविल अस्पताल से ही हो जाएगी। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने हारट्रोन कंपनी को एस्टीमेट बनवाने का पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद हॉल के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।