Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ration kits provided to 125 TB patients

Faridabad News: टीबी के 125 मरीजों को दी राशन किट

Thu, 26 Nov 2026 04:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
Ration kits provided to 125 TB patients
फरीदाबाद। टीबी मरीजों को उपचार के दौरान पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ईस्ट ने 125 मरीजों को राशन किट वितरित कीं। कार्यक्रम में पॉलीक्लिनिक सेक्टर-55 के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश, डॉ. जगदीश और डीआरटीबी-एचआईवी समन्वयक सुभाष गहलोत सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। रोटरी क्लब ईस्ट की ओर से धर्मवीर गुप्ता, भूटानी, आशु लाल और नेपाल नागपाल सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। डीआरटीबी-एचआईवी समन्वयक सुभाष गहलोत ने लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मरीजों को पोषण संबंधी सहयोग देने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। इससे टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed