{"_id":"6abbf7b0410513a95502dc72","slug":"doctor-accused-of-misbehavior-and-tearing-up-a-slip-related-to-the-examination-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81392-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डॉक्टर पर बदसलूकी करने और जांच से संबंधित पर्ची फाड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डॉक्टर पर बदसलूकी करने और जांच से संबंधित पर्ची फाड़ने का आरोप
विज्ञापन
मरीज ने बीके अस्पताल प्रशासन से की जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में एमआरआई जांच कराने पहुंचे एक मरीज ने डॉक्टर पर बदसलूकी करने और जांच से संबंधित पर्ची फाड़ने का आरोप लगाया है। मरीज का कहना है कि डॉक्टर ने जांच कराने से मना करते हुए कहा कि उसकी बीमारी इतनी गंभीर नहीं है कि सीटी स्कैन कराने की जरूरत पड़े। घटना के बाद मरीज ने अस्पताल प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है।
मरीज टिंकू कुमार ने बताया कि वह शनिवार को बीके अस्पताल में एमआरआई जांच कराने पहुंचे थे। इस दौरान कमरा नंबर 18 में बैठे डॉक्टर से उन्होंने जांच के संबंध में जानकारी ली। मरीज के अनुसार, डॉक्टर ने कहा कि यहां उनका सीटी स्कैन नहीं होगा। इस पर उन्होंने डॉक्टर से अनुरोध किया कि यदि अस्पताल में जांच नहीं हो सकती तो इसका कारण लिखकर दे दिया जाए, ताकि दूसरे अस्पताल में रेफर किए जाने पर वहां के चिकित्सक को वह कारण दिखा सकें। मरीज का आरोप है कि उनकी यह बात सुनने के बाद डॉक्टर ने जांच से संबंधित पर्ची फाड़ दी।
अस्पताल में किसी भी डॉक्टर को मरीज की पर्ची फाड़ने की अनुमति नहीं है। यदि ऐसा हुआ है और मरीज की ओर से शिकायत आती है तो डॉक्टर से बात करके जवाबी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- विकास गोयल, कार्यकारी पीएमओ जिला अस्पताल