{"_id":"6a9478105813cf68910fb074","slug":"dnd-expressway-lane-from-faridabad-to-sarai-kale-khan-likely-to-open-by-janmashtami-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78780-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनडी एक्सप्रेसवे: जन्माष्टमी तक खुल सकती है फरीदाबाद से सराय काले खां जाने वाली लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनडी एक्सप्रेसवे: जन्माष्टमी तक खुल सकती है फरीदाबाद से सराय काले खां जाने वाली लेन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर फरीदाबाद से दिल्ली के सराय काले खां जाने वाली लेन को जन्माष्टमी तक यातायात के लिए खोला जा सकता है। इस लेन को कुछ घंटे ट्रायल के तौर पर खोलने के बाद दिल्ली पुलिस के हस्तक्षेप के चलते बंद कर दिया गया था। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर ट्रायल चल रहा है और दिल्ली से फरीदाबाद आने वाली लेन पर यातायात संचालित हो रहा है।
बीते सप्ताह ही दिल्ली से फरीदाबाद के बीच इस एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू किया गया था। अब फरीदाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन को भी खोलने की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार ट्रायल के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
बता दें कि फरीदाबाद से पलवल के मंडकौला गांव तक डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर यातायात पहले से ही चल रहा है। मंडकौला के पास यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाता है। फरीदाबाद से सराय काले खां लेन खुलने के बाद दिल्ली आने-जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।