{"_id":"68adea1cdd78166ff5032175","slug":"districts-honey-won-gold-and-bhuvi-won-bronze-in-athletics-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49938-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल : जिले की हनी ने स्वर्ण और भूवी ने एथलेटिक्स में जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल : जिले की हनी ने स्वर्ण और भूवी ने एथलेटिक्स में जीता कांस्य
Tue, 26 Aug 2025 10:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई क्लस्टर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हांसी के श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में खेली जा रही बालिकाओं की अंडर, 14, 17 और अंडर 19 प्रतियोगिता में जिले की हनी मलिक और भूवी ने पदक पर कब्जा जमाया। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की हनी ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में अंडर 19 की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
भूवी अग्रवाल ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। दोनों खिलाड़ी आगामी रिले रेस, डिस्कस थ्रो और 100, 200 मीटर दौड़ में भी भाग लेती हुई नजर आएंगी। इन खेलों में भी जिले की बालिकाओं से पदक की उम्मीद होगी। जिले की डीपीएस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे कोच सौरव ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अभी कई और मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें कुछ में भूवी और हनी ही जबकि बहुत सी अन्य खिलाड़ी भी अपने खेलों का कौशल दिखाते हुए नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि आगामी मुकाबलों में जिले की टीम पदक तालिका में और ऊपर नजर आएगी। बतादें कि इससे पहले हाल ही में समाप्त हुई बालकों की सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले की टीम सबसे ज्यादा पदकों के साथ विजयी रही थी।