{"_id":"68dbda665515934867055e7c","slug":"district-teams-lost-in-volleyball-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52558-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाणा के अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ - वॉलीबॉल में हारी जिले की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाणा के अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ - वॉलीबॉल में हारी जिले की टीमें
विज्ञापन
अंडर-14 और अंडर-17 दोनों टीमों को मिली हार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। करनाल में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्यस्तरीय वॉलीबॉल खेलों में टीम का दिन आशा अनुरूप नहीं रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 और अंडर-17 दोनों ही टीमों को हार का सामना करना पड़ा। अंडर-14 की टीम को यमुनानगर से हार झेलनी पड़ी जबकि अंडर-17 की टीम को सिरसा से हार का सामना करना पड़ा।
अंडर-14 टीम ने 14-21 और 10-21 से मुकाबला गंवाया। इसके अलावा अंडर-17 की टीम पदक से एक कदम चूक गई। टीम को क्वार्टर फाइनल में सिरसा ने 21-14 और 21-11 के अंतर से आसानी से हरा दिया।
टीम इंचार्ज सीमा भाटी और राजेश भाटी ने बताया कि अंडर-14 के खिलाड़ी लय में नहीं नजर आए लेकिन अंडर-17 टीम से पदक की उम्मीद थी। हालांकि, एक खराब मैच के चलते टीम सेमी फाइनल में जगह बनाने में नाकामयाब रही।