{"_id":"6abbf80c575e6cb68f06eab2","slug":"district-selected-for-pragati-50-sanitation-system-to-get-a-new-direction-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81367-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रगति-50 में जिले का चयन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रगति-50 में जिले का चयन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर रहेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केंद्र सरकार की प्रगति-50 पहल में फरीदाबाद का चयन किया गया है। इसके तहत देश के 50 महत्वपूर्ण शहरों को मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। पहल के माध्यम से फरीदाबाद में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक शहरी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा।
केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को प्रगति-50 का राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की। इसमें चयनित नगर निगमों और नगर निकायों से जुड़े राज्यों के मंत्री और महापौर शामिल हुए।
फरीदाबाद के चयन से नगर निगम को कचरा संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ मार्गदर्शन का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। शहर के तेजी से बढ़ते विस्तार और आबादी को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।
विज्ञापन
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि प्रगति-50 में फरीदाबाद का चयन शहर के लिए गौरव की बात है। पहल के माध्यम से स्वच्छता और आधुनिक शहरी प्रबंधन को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा। नगर निगम की ओर से वार्ड स्तर तक स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने और तकनीक के माध्यम से कार्यों की निगरानी को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम में स्वच्छता क्षेत्र के स्टार्टअप के तीसरे समूह का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के साथ शुभारंभ किया गया। इसके अलावा नागरिकों के सुझाव और शिकायतों के लिए व्हाट्सएप चैनल तथा सीएसआईआर-सीएमईआरआई के स्वच्छ भारत परीक्षण केंद्र की शुरुआत भी की गई।