{"_id":"68b9c250930cde08c208c8c0","slug":"district-players-will-show-their-strength-in-judo-championship-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50615-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जूडो चैंपियनशिप में आज दम दिखाने उतरेंगे जिले के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जूडो चैंपियनशिप में आज दम दिखाने उतरेंगे जिले के खिलाड़ी
विज्ञापन
- विभिन्न भारवर्ग में अंडर 14,17 और अंडर 19 के खिलाड़ी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोनीपत में चल रही सीबीएसई नॉर्थ जोन 2 जूडो प्रतियोगिता में आज से जिले के खिलाड़ियों के मुकाबलों की शुरुआत होगी। बृहस्पतिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में जिले के अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें बालक और बालिकाओं के विभिन्न भारवर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। बता दें कि बालक वर्ग के कोच और टीम मैनेजर दीपक हुड्डा और विष्णु शर्मा होंगे। बालिका वर्ग में अंकुर शर्मा कोच और संगीता गोयल मैनेजर की कमान संभालेंगी।
जिले की टीम कि बात करें तो इसका गठन बुधवार को ही कर लिया गया था। इनमें अंडर 14 में बालकों में नित्य गोयल 40 किलोग्राम भारवर्ग में होंगे। 50 प्लस में आर्णवी कुमार और चैतन्य कात्यान शामिल हैं। अंडर 17 में 40 किग्रा में अमन नजर आएंगे। 50 किग्रा भारवर्ग में हनी वहीं 55 किग्रा में कार्तिकेय चौधरी और 73 किग्रा में अथर्व कुमार होंगे। अंडर 19 में 57 किग्रा में कात्यान और 66 किग्रा में कौशल नजर आएंगे। पहले दौर में बालकों के मुकाबले खेले जाएंगे।
बालिका वर्ग में 44 किग्रा में अंशिका भारद्वाज और 50 किग्रा में इशिता अर्जुन मोदी होंगी। इसके अलावा अंडर 17 में 40 किग्रा में ऋधिमा कुशवाहा, 44 किग्रा में काव्या, 57 किग्रा में खुशी, 70 किग्रा में वाची गोयल और ओपन भारवर्ग में अंबिका कपूर होंगी। अंडर 19 में प्रकृति और सृष्टि होंगी।