फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District-level Red Ribbon Quiz on September 18

Faridabad News: जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज 18 सितंबर को

Tue, 15 Sep 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
District-level Red Ribbon Quiz on September 18
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स समेत स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 18 सितंबर को सुबह 8:30 बजे सेक्टर-28 स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता खुली रहेगी। प्रत्येक स्कूल से इन कक्षाओं के केवल दो विद्यार्थियों की टीम भेजी जाएगी। स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों की तैयारी कराने और निर्धारित तिथि पर टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


क्विज में विद्यार्थियों से सामान्य स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित एवं स्वस्थ आहार, एचआईवी/एड्स, स्वैच्छिक रक्तदान, टीबी सहित राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ एचआईवी/एड्स से जुड़े भ्रम और गलत धारणाओं को दूर करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से वित्त वर्ष 2026-27 में किशोर शिक्षा कार्यक्रम के तहत स्कूलों में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। पहले स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर शीर्ष टीमों का चयन किया जाना है। इसके बाद जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी। जिला स्तरीय विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी और आगे क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पहुंचने का मौका मिलेगा। योजना के तहत प्रत्येक जिले में कम से कम 50 स्कूलों को स्कूल स्तरीय क्विज से जोड़ने का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed