फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Discussion on bringing many colonies under the Municipal Corporation

Faridabad News: कई कॉलोनियों को नगर निगम के अधीन किए जाने पर मंथन

Thu, 23 Jul 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Discussion on bringing many colonies under the Municipal Corporation
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने आरडब्ल्यूए और अधिकारियों के साथ बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 से 89 स्थित प्लॉटेड कॉलोनियों को नगर निगम के अधीन किए जाने की प्रक्रिया को लेकर बुधवार को संयुक्त आयुक्त अमित मान ने बीपीटीपी आरडब्ल्यूए और संबंधित विभागों के अधिकारियों और डेवलपर्स के साथ बैठक की। बैठक का आयोजन नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर किया गया। बैठक के दौरान सेक्टरवासियों ने क्षेत्र में मूलभूत नागरिक सुविधाओं, सड़क, सीवर, सफाई, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संयुक्त आयुक्त अमित मान ने सभी पक्षों की बातें गंभीरता से सुनते हुए कहा कि नगर निगम आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार सभी पहलुओं पर कार्रवाई करेगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 से 89 की प्लॉटेड कॉलोनियों को नियमानुसार हैंडओवर करने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसके लिए संबंधित विभागों, डेवलपर्स और आरडब्ल्यूए के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन


अमित मान ने स्पष्ट किया कि जो कॉलोनियां निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप हैंडओवर के लिए पात्र होंगी, उन्हें प्रक्रिया के तहत नगर निगम के अधीन लेने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपसी समन्वय से इस प्रक्रिया को शीघ्र और प्रभावी ढंग से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लानिंग डीटीपी मनीष यादव, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय पंघाल, एचएसवीपी के अधिकारी, बीपीटीपी एवं कंट्रीवाइड प्रमोटर्स के प्रतिनिधि व विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें पार्षद प्रतिनिधि मनोज वशिष्ठ, विनोद नागर, सीमा भारद्वाज, गीता वत्स, रविंदर चौधरी, संदीप कपासिया और संजय बंसल सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed