फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dirt in the toilets of the hospital, no provision of drinking water

Faridabad News: न सफाई न पेयजल , कहने को अस्पताल

Thu, 22 Jun 2023 05:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 22 Jun 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Dirt in the toilets of the hospital, no provision of drinking water
दो फोटो - अस्पताल के शौचालयों में पसरी गंदगी, पेयजल की व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

अस्थायी रूप से बनाए गए 100 बेड के अस्पताल की अव्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में अस्थायी रूप से बनाए गए 100 बेड के अस्पताल में मरीजों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है, जिससे पीड़ित के साथ-साथ उनके तीमारदार भी बेहद परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद कर्मचारी अपना काम करने के बजाय मरीजों पर गुस्सा करते हैं।
बदली जाती है।

बीके अस्पताल में कोरोना महामारी को देखते हुए 100 बेड का अस्पताल तैयार किया गया था। महामारी के बाद अस्पताल में एनीमिया के मरीजों को रखा जा रहा है। इसमें अभी एनीमिया के लगभग 11 मरीज भर्ती हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल की पड़ताल की गई, जिसमें अस्पताल में बने शौचालयों में गंदगी पसरी मिली। वहीं पीने के पानी की टंकियों में पानी नहीं मिला। मरीजों और परिजनों का कहना है कि वह गंदगी के कारण शौचालय का इस्तेमाल नहीं करते हैं। कर्मचारी नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं करते हैं, इस कारण इंफेक्शन का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में पीने के पानी की भी सुविधा नहीं है। मरीजों को घर से या फिर खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----------
नहीं बदली जाती बेडशीट, शिकायत पर नाराज होता है स्टाफ
16 जून से अस्पताल में उपचाराधीन सीमा ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। कर्मचारी रोजाना बेडशीट भी नहीं बदलते हैं। 4-5 दिनों में एक बार चादर मनमर्जी से बदलते हैं। वहीं, रेखा बाला ने बताया कि वह करीब 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। कई दिनों से गंदे पड़े शौचालयों को साफ नहीं किया जा रहा है। शिकायत करने व सफाई की मांग करने पर नर्सिंग स्टाफ नाराज होती है। अस्पताल में शौचालयों की सफाई नहीं होने से लोगों को बेहद परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed