फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dirt and overflowing drains in Gharaunda trouble villagers

Faridabad News: घरौंडा में गंदगी और ओवरफ्लो नालियों से ग्रामीण परेशान

Fri, 02 Jan 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dirt and overflowing drains in Gharaunda trouble villagers
आबादी क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की नियमित सफाई नहीं होती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी





तिगांव। जिले के तिगांव खंड अंतर्गत गांव घरौंडा में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और रास्ते में फैली कीचड़ व कूड़े के कारण लोगों का निकलना दूभर हो गया है। हालात ऐसे हैं कि गांव के भीतर आबादी क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की नियमित सफाई नहीं होती, जिससे पूरे गांव में गंदगी का आलम बना रहता है।





ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण नालियों का गंदा पानी अक्सर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल जाता है। इससे न केवल दुर्गंध फैलती है, बल्कि मच्छर और बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब रास्ते पूरी तरह जलभराव की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन







बारात घर की ओर जाने वाला रास्ता गांव के लिए बेहद अहम है, लेकिन उसकी हालत वर्षों से खराब है। कई बार शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।- रघुनंदन त्यागी , ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। - योगेश, ग्रामीण





गांव की अंदरूनी गलियों और मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर आम बात हो गई है। इससे गांव की छवि भी खराब हो रही है । -आदर्श ,ग्रामीण





वर्जन


गांव घरौंडा में सफाई और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए जाएंगे और जल्द ही साफ-सफाई व नालियों की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

- आरती, तिगांव खंड की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed