फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dinesh did not go to Gayatri's room, the footage revealed

गायत्री के कमरे में गया ही नही था दिनेश फुटेज में हुआ खुलासा

Sun, 31 Jul 2022 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dinesh did not go to Gayatri's room, the footage revealed
फरीदाबाद। शनिवार को सेक्टर-30 पुलिस के सुरक्षा घर में हुई युवती की मौत मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के दिन दिनेश एक बार भी गायत्री के कमरे में नहीं गया। सुरक्षा घर में लगे सीसीटीवी से इस बात का खुलासा हुआ है। शादी के बाद दोनों युवक-युवती रात करीब आठ बजे पुलिस लाइन पहुंचे थे। तभी दोनों को अलग-अलग कमरे में भेज दिया गया था। शनिवार सुबह युवती का शव फंदे पर झूलता मिला। युवती की मौत की जानकारी भी उसे पुलिसकर्मी से ही मिली थी। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दिनेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। गायत्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सुरक्षा घर में गायत्री की मौत होने के कारण प्रथम श्रेणी न्यायाधीश मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

---
अभी सुरक्षा घर में ही रहेगा दिनेश
मृतका गायत्री ने शुक्रवार को ही दिनेश से शादी की थी। इसमें परिवार की रजामंदी नहीं होने के कारण उन्होंने अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अदालत के आदेश पर दोनों सुरक्षा घर पहुंचे थे। शनिवार सुबह गायत्री का शव फ्लैट में फंदे पर लटका मिला था। अदालत ने दोनो को दो अगस्त तक सुरक्षा घर में रहने का आदेश दिया था। इसके बाद अदालत आगे की सुनवाई करती। पुलिस के पास आरोपी को गिरफ्तार करने की कोई ठोस वजह नहीं है। उसने अपनी जान का खतरा बताया है, इसलिए फिलहाल वह सुरक्षा घर में ही रहेगा। दो तारीख को सुनवाई के बाद वह अदालत से सुरक्षा घर में रहने की अवधि बढ़वाने की मांग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed