फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Devotees sought the blessings of Lord Balarama.

Faridabad News: भक्तों ने लिया भगवन बलराम का आशीर्वाद

Sat, 29 Aug 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees sought the blessings of Lord Balarama.
सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर में शुक्रवार को भगवान बलराम का पावन प्राकट्य दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर भगवान बलराम का आशीर्वाद लिया।



उत्सव का शुभारंभ सुबह 4:30 बजे मंगल आरती के साथ हुआ। इसके बाद भक्तों ने भगवान के नाम का जप किया। सुबह आठ बजे भगवान बलराम की महिमा और उनकी दिव्य लीलाओं पर विशेष कथा का आयोजन किया गया। कथा के दौरान भक्तों को भगवान बलराम के आध्यात्मिक स्वरूप और उनके जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन



इस्कॉन फरीदाबाद के मंदिर अध्यक्ष गोपीश्वर दास ने कहा कि भगवान बलराम भक्तों को आध्यात्मिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक शक्ति और सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed