फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delivery boys protested after their rates were not increased.

Faridabad News: डिलीवरी बॉय ने रेट न बढ़ाए जाने से नाराज होकर किया प्रदर्शन

Sat, 30 May 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Delivery boys protested after their rates were not increased.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। रघुवीर कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में डिलीवरी करने वाले युवक ब्लिंकिट हाउस के बाहर इकट्ठा हुए और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डिलीवरी रेट बढ़ाने की मांग उठाई।


कर्मचारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से उनकी डिलीवरी दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि इस दौरान महंगाई, पेट्रोल के दाम, बाइक की सर्विस और मेंटेनेंस खर्च में लगातार वृद्धि हुई है। ऐसे में मौजूदा भुगतान पर काम करना उनके लिए आर्थिक रूप से मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन




डिलीवरी बॉय सुमित, अजय, राहुल, रोहित सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि वह पिछले करीब तीन साल से डिलीवरी का कार्य कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पहले जिस रेट पर प्रति डिलीवरी भुगतान मिलता था, वही दरें अब भी लागू हैं। जबकि इस अवधि में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ दैनिक खर्च भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह अपनी निजी बाइक से डिलीवरी करते हैं और कई किलोमीटर दूर तक सामान पहुंचाना पड़ता है। लगातार सफर के कारण पेट्रोल खर्च काफी बढ़ जाता है, जिससे उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च में ही निकल जाता है और बचत लगभग नहीं हो पाती।



डिलीवरी बॉयज ने मांग रखी कि प्रत्येक डिलीवरी पर मिलने वाले भुगतान में कम से कम 15 से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाए, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें राहत मिल सके। उनका कहना है कि कंपनी को जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए।




प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, वह काम पर वापस नहीं लौटेंगे। इस विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए इलाके में डिलीवरी सेवाएं भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed