फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Death of youth injured by knife and stick, case of murder registered

Faridabad News: चाकू और लाठी डंडे से घायल युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज

Wed, 31 May 2023 10:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 31 May 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Death of youth injured by knife and stick, case of murder registered
- आरोपियों ने अपने घर पर बहला-फुसला कर बुलाया था
विज्ञापन


- दो दर्जन से अधिक लोगों ने किया चाकू और लाठी डंडे से हमला

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। दो दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा युवक व उसके दोस्तों पर चाकू और लाठी डंडे से हमला किया गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई वहीं अन्य का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भीमसेन कॉलोनी निवासी कैब चालक रफी ने बताया कि बड़ा भाई जावेद (27) स्क्रैप का काम करता है। जावेद और पंकज दोस्त के साथ-साथ पार्टनर भी हैं। 29 मई को पंकज और राहुल फोन पर बात कर रहे थे। तभी पंकज उसको गाली देने लगा। जिस पर राहुल ने घर पर बातचीत करने के लिए बुलाया। जिस पर भाई जावेद, पंकज, दोस्त संतोष, आदिल भी उनके साथ राहुल के घर बातचीत करने के लिए चले गए। रात को करीब साढ़े 11 बजे सभी संतोष की गाड़ी से राहुल के मकान के पास पहुंचने वाले थे, तभी 24 फीट रोड आदर्श नगर मलेरना रोड पर पहले से ही जगदीश, उसके चारों बेटे राहुल, रवि, टीटू, अमित, अतुल, विनोद , राहुल, जोनी, सुनील, भोला व अन्य 10–15 लड़के हाथों में डंडे, रॉड लेकर खड़े हएु थे। उन्होंने गाड़ी को रुकवाकर संतोष को नीचे खींच लिया। सभी आरोपियों को समझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सभी ने अपने हाथों में लिए रॉड, डंडों व चाकू से हमला कर दिया। जिसमें भाई जावेद और दोस्त पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर वह पंकज और जावेद को मरा हुआ समझकर छोड़कर चले गए। दोनों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान जावेद की मृत्यु हो गई। वहीं पंकज की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना आदर्श नगर के प्रभारी कुलदीप का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed