{"_id":"6a10a7cf060a0b065b0e9dd9","slug":"dangling-electric-wires-pose-a-threat-in-sector-23a-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70639-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर 23ए में लटकते बिजली के तार बने खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर 23ए में लटकते बिजली के तार बने खतरा
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 23 में मकानों के बाहर लटकते बिजली के तार । संवाद
हर समय हादसे की बनी रहती हैं आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 23ए में जगह-जगह नीचे लटकते हुए बिजली के तार स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। इलाके की गलियों और मुख्य सड़कों पर झूलते ये तार डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को हर दिन इस जोखिम भरी स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई जगहों पर बिजली के तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि वाहनों को निकालने में दिक्कत होती है। सुबह और शाम के समय, जब आवाजाही अधिक रहती है, तब यह खतरा और बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति लोगों के लिए अधिक जोखिम भरी है, क्योंकि जरा सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
सेक्टर-23ए निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि इलाके में लटकते बिजली के तार लंबे समय से समस्या बने हुए हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। वहीं विवेक यादव ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजते समय हमेशा डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन से गुजरते समय तारों का खतरा लगातार बना रहता है और लोग मजबूरी में सावधानी से निकलते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन लटकते और बिखरे तारों को व्यवस्थित किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित हो सके।