{"_id":"691cbf2f7c65d015fe0fe047","slug":"crossing-railway-tracks-continues-passengers-are-not-improving-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56077-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेलवे ट्रैक पार करना जारी, नहीं सुधर रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेलवे ट्रैक पार करना जारी, नहीं सुधर रहे यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाने और जुर्माने लगाने के बावजूद स्टेशन पर कई यात्री अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। पुल का इस्तेमाल कर प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के बजाय सीधे रेलवे ट्रैक से निकल रहे हैं। ट्रैक पर ट्रेन के आने के बावजूद भागकर ट्रैक पार करते हुए नजर आते हैं। इस तरह की लापरवाही में कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं।
हजार रुपये का है चालान
रेलवे प्रशासन ने ट्रैक पार करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नियम बनाए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर यात्री पर एक हजार रुपये का चालान किया जाता है। इसके बावजूद यात्रियों में सुरक्षा नियमों के प्रति लापरवाही बनी हुई है और वे जल्दबाजी में शॉर्टकट अपनाकर ट्रैक पार करने का जोखिम उठा रहे हैं।
जीआरपी लगातार कर रही है जागरूक
जीआरपी भी लगातार यात्रियों को जागरूक करने में जुटी हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वे फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें और ट्रैक पार न करें क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई और चालान भी किए जा रहे हैं।