{"_id":"5b23f6a74f1c1bb0318b6f6e","slug":"61529083559-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर 65 हजार रुपये में बेचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का अपहरण कर 65 हजार रुपये में बेचा
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर 65 हजार रुपये में बेचा
बल्लभगढ़। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत मानव तस्करी का मामला सामने आया है। बल्लभगढ़ की एक महिला व उसका साथी पड़ोस में रहने वाली किशोरी को अपहरण कर अपने साथ ले गए और गुरुग्राम ले जाकर 65 हजार रुपये में एक युवक को बेच दिया। उन्होंने मंदिर में युवक के साथ किशोर की शादी भी कराई। परिजन ढूंढते हुए किशोरी तक पहुंचे तो सारा मामला सामने आया। पुलिस ने महिला, पुरुष और उस युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार लिया है।
बल्लभगढ़ निवासी किशोरी यहां एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी। यहां उसकी जान पहचान मीना नामक महिला के साथ हो गई। किशोरी का मीना के घर आना-जाना हो गया। 4 जून को किशोरी अचानक गायब हो गई। परिजनों को मीना पर संदेह हुआ, तो उसके घर जाकर हंगामा कर दिया। इसके बाद महिला 12 जून को किशोरी से मिलाने की बात कहकर उसके परिजनों को गुरुग्राम के एक गांव में लेकर पहुंची। यहां किशोरी संजय नामक एक युवक के साथ रह रही थी। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि फैक्ट्री में साथ काम करने वाली मीना ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मंदिर में उसकी शादी संजय के साथ करा दी थी। इसके बाद उन दोनों ने संजय से 65 हजार रुपये लेकर उसे उसके हवाले कर दिया। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। किशोरी के अपहरण व उसे बेचने की बात सामने आने पर पुलिस भी तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुग्राम से किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।