फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बीके सिविल अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, आरोपी दबोचा

बीके सिविल अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, आरोपी दबोचा

Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
बीके सिविल अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, आरोपी दबोचा
बीके सिविल अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, आरोपी दबोचा
विज्ञापन

- पब्लिक ने जमकर की धुनाई, किया पुलिस के हवाले
- महिला ने नहीं दी शिकायत, माफी मांगने पर पुलिस ने छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल के वार्ड में एक किशोरी से रेप के घटना के चंद दिनों बाद ही अब वहां एक महिला से छेड़छाड़ का मामला आया है। अपने इलाज के लिए आई इस महिला से ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन की लाइन में लगे युवक ने बदतमीजी कर दी। महिला के शोर मचाने पर पब्लिक और वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपी को दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि बाद में महिला द्वारा कोई शिकायत न दिए जाने और आरोपी के माफी मांगने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
अस्पताल के कार्यवाहक प्रधान चिकित्सक डा. विरेंद्र यादव ने बताया कि सारन थाना क्षेत्र की एक महिला इलाज के लिए आई थी। रजिस्ट्रेशन की लाइन में एक युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। इसकी सूचना जैसे ही उन्हें मिली थी, उन्होंने तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश सिक्योरिटी गार्ड्स के दिए थे। पब्लिक ने आरोपी युवक को पीटा भी था।
विज्ञापन

डा. विरेंद्र ने बताया कि आरोपी युवक को अस्पताल चौकी पर तैनात पुलिस के हवाले कर दिया गया था। वहां से पुलिस उसे तीन नंबर चौकी ले गई थी।
उधर, पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला ने इस मामले में कोई शिकायत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी युवक के परिजनों को भी बुला लिया गया था। युवक के माफी मांगने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed