{"_id":"5c03ef0ebdec2241903d84fd","slug":"31543761678-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी दोहन के विवाद में पंचायत के दौरान चली गोलियां, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी दोहन के विवाद में पंचायत के दौरान चली गोलियां, सात घायल
Updated Sun, 02 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी दोहन के विवाद में पंचायत में चली गोलियां, सात घायल
बल्लभगढ़। गांव नेकपुर में रविवार को पानी दोहन के लिए हो रही पंचायत के दौरान झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पंचायत में मौजूद एक पक्ष के लोगों ने गोलियां चला दीं। गोली के छर्रे लगने से सात लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
धौज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पाली निवासी बिजेंद्र ने गांव नेकपुर में थोड़े दिन पहले एक प्लॉट खरीदा था। उसने अपने प्लॉट पर पानी के लिए बोरिंग करवाई थी। गांव पाली में पानी खारा है। ऐसे में बिजेंद्र नेकपुर से अपने घर पाली में मीठे पानी के लिए पाइपलाइन बिछा रहा था। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे। शनिवार को बिजेंद्र ने पानी लाइन डलवाने के लिए प्लॉट से अपने घर तक करीब एक किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई करवानी शुरू कर दी थी। इस पर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया था, जिसके कारण काम रुक गया। रविवार को इस मामले में गांव के मंदिर में पंचायत चल रही थी। इसमें गांव के कई लोग मौजूद थे। पंचायत में बिजेंद्र व उसके परिवार के लोगों को भी बातचीत के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि सुबह करीब सवा नौ बजे बिजेंद्र, उसके दो बेटे सहित करीब दर्जनभर लोग हथियार सहित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर आते ही गोलियां चला दी। इसमें गांव के अमरजीत, सतबीर, मेहर चंद, प्रदीप, गिर्राज, होराम व देवेंद्र गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गए। इससे पंचायत में भगदड़ मच गई। घायलों को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें बीके अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
सिकरौना चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि बिजेंद्र पानी बेचने के लिए अपने गांव तक लाइन बिछवा रहा था। जबकि बिजेंद्र का कहना है कि गांव में पानी खारा होने के कारण वह अपने पीने के लिए पानी की लाइन घर तक ले जा रहा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि जानलेवा हमला, अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--------
अमित भाटिया