{"_id":"5b53634d4f1c1b572f8b5c66","slug":"21532191565-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़ रुपये चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़ रुपये चुराए
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो
मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़ रुपये चुराए
फरीदाबाद। शुक्रवार रात को ग्रीन फील्ड चौकी से मात्र 50 मीटर दूर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में रखे तीन दान पात्रों का ताला तोड़कर रुपये चुरा ले गए। इसके साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए हैं। मंदिर के महासचिव विनोद सहगल ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सहगल ने बताया कि तीनों दानपात्रों में 60 से 70 हजार रुपये होने का अनुमान है। शनिवार सुबह जब पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने मंदिर के पदाधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रीन फील्ड चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया। ब्यूरो