{"_id":"5ab536bb4f1c1bbe758b7105","slug":"21521825467-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्की ड्रा निकलने का झांसा दे 1.35 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्की ड्रा निकलने का झांसा दे 1.35 लाख रुपये ठगे
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लकी ड्रा निकलने का झांसा दे 1.35 लाख रुपये ठगे
फरीदाबाद। मार्केटिंग कंपनी बना डेढ़ साल तक हर माह एक हजार रुपये निवेश कर लकी ड्रॉ में टीवी, फ्रीज, एसी, कार, मोटरसाइकिल आदि जीतने का झांसा देकर 1.35 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव सदपुरा निवासी नरोत्तम में डीसीपी सेंट्रल को दी शिकायत में बताया था कि उनकी मुलाकात राकेश नाम के व्यक्ति से थी। राकेश ने उन्हें बताया कि सेक्टर-सात ए में एक मार्केटिंग कंपनी ने स्कीम निकाल रखी है कि उनके पास जो 15 माह तक एक हजार रुपये जमा करवाएगा तो उसे हर माह निकाले जाने वाले लकी ड्रा में टीवी, फ्रिज, कार, मोटरसाइकिल आदि मिलेगी। ड्रा निकलने के बाद पैसे नहीं जमा करवाने होंगे। अगर 15 माह में ड्रा नहीं निकला तो अंत में एसी या फिर एलईडी टीवी देंगे। नरोत्तम के अनुसार उन्होंने नौ लोगों को भी इस स्कीम में फार्म भरवा दिया और 1.35 लाख रुपये जमा करवाए। मगर स्कीम खत्म होने के बाद न तो उनका नाम ड्रा में निकला और न ही बाद में उन्हें इनाम दिया गया। अब जब वे राकेश से इनाम या रुपये वापस करने के लिए कहते हैं तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने नरोत्तम की शिकायत पर राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो