फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चोरी के आरोपी ने पुलिस हिरासत में जहर खाया

चोरी के आरोपी ने पुलिस हिरासत में जहर खाया

Sat, 13 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी ने पुलिस हिरासत में जहर खाया
चोरी के आरोपी ने पुलिस वाहन में खाया जहर
विज्ञापन

- पत्नी ने सीआईए पुलिसकर्मी पर लगाया अनुचित मांग का आरोप
- निजी अस्पताल में भर्ती, पूछताछ को क्राइम ब्रांच बड़खल ला रही थी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। चोरी के मामले में नामजद छांयसा निवासी शिव कुमार उर्फ शिवा ने शनिवार को पकड़े जाने पर पुलिस वाहन में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। पूछताछ के लिए कार्यालय ले जा रही पुलिस ने शिवा को आननफानन में सेक्टर 16 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंची युवक की पत्नी ने सीआईए बड़खल के सब इंस्पेक्टर पर आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर की नीयत उस पर खराब थी। यह सब इंस्पेक्टर अय्याशी करने के लिए पति से उसकी मांग कर रहा था।
छांयसा गांव निवासी शिवा के खिलाफ सूरजकुंड थाने में चोरी का नामजद केस दर्ज है। मामले की तफ्तीश बड़खल सीआईए कर रही है। शनिवार को सीआईए बड़खल टीम को मुखबिर ने जानकारी दी कि शिवा घर पर है। इस पर टीम ने छापा मारा। टीम को शिवा घर में मिल गया। टीम उसे बैठाकर पूछताछ के लिए बड़खल क्राइम ब्रांच कार्यालय लेकर आ रही थी। रास्ते में शिवा ने जहरीली गोली अपनी जेब से निकालकर निगल ली। थोड़ी देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, उसने पुलिस कर्मियों को जहर निगलने की जानकारी दी। पुलिस टीम उसे सेक्टर 16 स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंची। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसीपी क्राइम राजेश चेची ने बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक शिवा फेरी लगाकर कपड़े बेचता है, इसके साथ वह चोरी, झपटमारी भी करता है। पुलिस बिना किसी इनपुट के किसी के यहां दबिश नहीं देती। उसे एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था लेकिन वह नही आया इसलिए पुलिस को दबिश देनी पड़ी। पुलिस जब किसी को पकड़ती है तो ऐसे ही अनापशनाप आरोप लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को पीटने, बच्चे को फेंकने का आरोप
शिवा के जहर खाने की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंची पत्नी ने बड़खल सीआईए के सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। महिला के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब दस बजे बड़खल क्राइम ब्रांच का सब इंस्पेक्टर अय्यूब खान अपनी टीम के साथ उनके घर आया था। टीम पति शिवा को जबरन पकड़ कर गाड़ी में बैठा ले गई। महिला का यह भी आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो पुलिस ने उसे पीटा और बच्चे को भी फेंक दिया। करीब आधा घंटे बाद सूचना मिली कि शिवा ने जहर खा लिया है और वह अस्पताल में भर्ती है। महिला ने सीआईए के एक सब इंस्पेक्टर पर आरोप लगाया कि उसकी नीयत उस पर खराब थी। सब इंस्पेक्टर शिवा से कहता था कि पत्नी को उसे सौंप दो फिर चाहे चोरी करो या लूट पुलिस को कोई दिक्कत नहीं। फिलहाल शिवा की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed