फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मोटिवेशन गुरु विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज

मोटिवेशन गुरु विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 13 Jan 2018 08:44 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
मोटिवेशन गुरु विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
मोटिवेशन गुरु विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज
- डॉक्टरों को गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो यूट्यूब पर किया था अपलोड
- दिल्ली और जयपुर में भी उनके खिलाफ दर्ज हो चुके हैं केस

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मोटिवेशन गुरु डॉ. विवेक बिंद्रा के खिलाफ शहर की एक महिला चिकित्सक ने डॉक्टरों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला चिकित्सक की शिकायत पर एनआईटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शहर में रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा है कि दिल्ली के ओखला इलाके में कार्यालय चलाने वाले पीएचडी डॉ. विवेक बिंद्रा ने पिछले दिनों यूट्यूब पर अपना एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो के माध्यम से बिंद्रा डॉक्टर के पेशे को पूरी तरह बदनाम करने का काम किया है। बिंद्रा ने वीडियो में पूरे डॉक्टर समाज पर लूट खसोट करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए है। वीडियो देखकर एक चिकित्सक होने के नाते उन्हें मानसिक आघात पहुंचा, उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. अनिल गोयल ने बताया कि किसी भी पेशे में अच्छे व बुरे दोनों ही तरह के लोग होते है। ऐसे में पूरे डाक्टर समाज को एक लाठी से नहीं हांकना चाहिए। इससे मरीजों और डाक्टर के बीच के संबंध खराब होते है। इसी वजह से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इससे पहले जयपुर और दिल्ली के डाक्टरों ने भी आरोपी के खिलाफ इसी तरह के मानहानि के मामले दर्ज करवाए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed