फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दुकान में घुसकर व्यापारी पर हमला

दुकान में घुसकर व्यापारी पर हमला

Mon, 16 Apr 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसकर व्यापारी पर हमला

विज्ञापन
दुकान में घुसकर व्यापारी पर हमला
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट स्थित एक व्यापारी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। व्यापारी का आरोप है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी अनिल जैन का पिछले दिनों ओल्ड फरीदाबाद के बाजार में स्वागत करने पर उन पर हमला किया गया है। ओल्ड फरीदाबाद निवासी अनिल सिंगला की किराने की दुकान है। आरोप है कि रविवार दोपहर करण सिंगला व गौरव सिंगला अपने आठ अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान पर आ गए और उन पर हमला कर दिया। वहां बैठे ललित सिंगला नामक युवक ने उनको बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसको भी पीटा। आरोप है कि इस दौरान करण सिंगला को रिवाल्वर निकाल अनिल पर तान दी और बट से हमला भी किया। इतने में वहां पर भीड़ जमा हो गई, जिस पर हमलावर फरार हो गए। आरोपी एक कांग्रेस नेता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। ओल्ड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed