फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगे 7.40 लाख रुपये

रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगे 7.40 लाख रुपये

Sat, 10 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगे 7.40 लाख रुपये

विज्ञापन
रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगे 7.40 लाख रुपये
फरीदाबाद। खुद को महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बताकर रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला ने नंगला एंक्लेव में दो लोगों से 7.40 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ितों ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो महिला ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। थाना सारन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नंगला एन्क्लेव निवासी जयप्रकाश ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि पिछले साल उनकी मुलाकात अंबाला निलवासी लवली रौंटा से हुई थी। लवली ने खुद को महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बताते हुए सरकारी महकमों में अपनी अच्छी जानकारी होने की बात कही थी। आरोप है कि इस दौरान लवली रौंटा ने जगदीश के भतीजे अनिल को रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही, जिसके लिए छह लाख रुपये लगेंगे। इस दौरान वहां जगदीश का दोस्त रविंद्र भी मौजूद था। उसने भी अपने एक रिश्तेदार टिंकू की नौकरी लगवाने की बात कही। इसकी एवज में दोनों ने अलग-अलग समय में लवली को 7.40 लाख रुपये दिए। जब महिला ने इनसे चार लाख रुपये और मांगे तो इन्होंने पहले नौकरी लगवाने या फिर रुपये लौटाने की बात कही। महिला ने उन्हें 7.40 लाख रुपये का चेक दे दिया, मगर वह चेक बाउंस हो गया। जब पीड़ितों ने अपने रुपये मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जयप्रकाश ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की, जिस पर सारन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed