फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Covering candidate of Congress has movable and immovable assets worth Rs 35 crores

Faridabad News: कांग्रेस के कवरिंग प्रत्याशी के पास 35 करोड़ की चल-अचल संपत्ति

Sat, 04 May 2024 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Covering candidate of Congress has movable and immovable assets worth Rs 35 crores
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन का दौर जारी है। विभिन्न पार्टियों से भाग्य अजमा रहे प्रत्याशियों के पास करोड़ों की चल अचल संपत्ति है तो उनके कवरिंग प्रत्याशी भी संपत्ति के मामले में कमतर साबित नहीं हो रहे हैं। शनिवार को भी कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के कवरिंग प्रत्याशी उनके पुत्र विजय प्रताप की ओर से नामांकन किया गया है। इनके अलावा नामांकन करने वाले इनेलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया और बसपा के किशन ठाकुर के पास भी अकूत संपत्ति है।
विजय प्रताप ने अपने शपथ पत्र में अपने और पत्नी के नाम 35 करोड़ 26 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति दिखाई है। इनके पास साढ़े 4.67 लाख रुपये नकद हैं। दोनों के बैंक खाते में करीब छह लाख रुपये है। महेंद्र प्रताप के पास 70 लाख रुपये की मर्सडीज, 32 लाख की टोयोटा इनोवा, 92 लाख की पोर्श कार है। उनके पास बेहटा बांगर मथुरा में तीन करोड़ रुपये कीमत की 10 एकड़ कृषि भूमि है। गुरुग्राम सोहना के भोंड़सी में 25 लाख रुपये की तीन कनाल भूमि है। फतेहपुर तगा में साढ़े छह करोड़ रुपये की 71 कनाल भूमि है। नूंह में 22 लाख रुपये की चार कनाल भूमि, अलावलपुर में 40 लाख की पांच कनाल भूमि है।
विज्ञापन

इनेलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने अपने एफिडेविट में अपने व अपनी पत्नी के नाम 13.92 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का विवरण दिया है। दोनों के पास 50 - 50 हजार रुपये की नकदी हैं। उनके पास 42 लाख रुपये की कार है। उनके खाते में 50 लाख रुपये हैं। इसके अलावा उनके पास लगभग एक करोड़ रुपये की कीमत के जेवरात है। 560 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी है। सोतई गांव में उनके पास लगभग साढ़े सात एकड़ कृषि योग्य भूमि है। बल्लभगढ़ व मानेसर में कमर्शल प्लॉट भी उनके पास हैं। गुरुग्राम में उनके पास एक रिहायशी प्लॉट है। सुनील तेवतिया ने स्नातक की पढ़ाई की गई है। उन्होंने खेती व किराए को अपनी आमदनी का सोर्स बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी किशन ठाकुर ने अपने एफिडेविट में अपने व अपनी पत्नी के पास 8.94 करोड़ की चल-अचल संपत्ति दिखाई है। उनके पास कोई गाड़ी नहीं हैं। उनके व उनकी पत्नी के पास 49 -49 हजार रुपये नकद हैं। उन्होंने अपने खाते में 102507 रुपये और पत्नी के खाते में 26,45,373 रुपये दिखाए हैं। उनके पास 50 ग्राम सोना व पांच ग्राम चांदी है और उनकी पत्नी के पास 100 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी है। उनके खुद के नाम कोई कृषि योग्य जमीन नहीं है, जबकि पत्नी के पास फज्जूपुर खाद में दो एकड़ जमीन है। इसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास बल्लभगढ़ ऊंचा गांव में 1278 स्क्वेयर फुट का रिहायशी प्लॉट है, जबकि पत्नी के नाम बसेलवा कॉलोनी में 900 स्क्वेयर फुट व 1125 स्क्वेयर फुट के दो रिहायशी प्लॉट हैं। बसपा प्रत्याशी पढ़े - लिखे नहीं हैं और उनका व्यवसाय खेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed