फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Couple duped of Rs 22 lakh in the name of BMS degree, case filed after 4 years

Faridabad News: बीएमएस डिग्री के नाम पर दंपती ने ठगे थे 22 लाख, 4 साल बाद केस दर्ज

Thu, 09 Oct 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Couple duped of Rs 22 lakh in the name of BMS degree, case filed after 4 years
डॉक्टर दंपती सहित तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। थाना कस्बा हसनपुर के क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति को चार साल पहले बीएमएस की डिग्री दिलाने के नाम पर डॉक्टर दंपति द्वारा ठगे गए 22 लाख रुपये के मामले में थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया है। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी दंपती ने उसे झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉक्टर दंपती सहित तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।


थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गांव भिडूकी गांव निवासी अशोक कुमार ने जिला पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा कि वह होडल में निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पलवल के हुडा सेक्टर-2 निवासी डॉ. श्याम सुंदर व उसकी पत्नी धर्मेश कुमारी से हुई। वे भी इसी अस्पताल में काम करते थे। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा डॉ. श्याम सुंदर ने उसे झांसे में लेते हुए कहा कि वह उसे बीएमएस की डिग्री दिलवाकर डॉक्टर बना देगा । उसकी कॉलेज में उनकी अच्छी जान पहचान हैं। आरोपी डॉक्टर ने उसे बताया कि उसने कई लोगों को बीएमएस की डिग्री दिलवाने के बाद अपनी पत्नी को नर्सिंग की डिग्री दिलवाई है। पीड़ित झांसे में आ गए और उसने डॉक्टर की पत्नी धर्मेश कुमारी के खाते में चार बार में 10 लाख रुपये आरटीजीएस किए। इसके बाद उन्होंने आरोपी के घर जाकर दो बार में दस लाख रुपये नकद दिए। बाद में पीड़ित ने डॉ. श्याम सुंदर के खाते में 30 हजार रुपये पेटीएम के जरिए भेजे गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि डॉ श्याम सुंदर उसे फर्जी बीएमएस डिग्री देते हुए उसे अपने साथ दिल्ली ले गया जहां आदित्य नामक व्यक्ति से मिलवाया जिसने रजिस्ट्रेशन करवाने का आश्वासन दिया। आदित्य को बीएमएस की डिग्री के अलावा डेढ़ लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए बाद में आरोपी आदित्य ने उसे बताया कि उसकी बीएमएस की डिग्री के अलावा अन्य दस्तावेज फर्जी हैं। पीड़ित ने जब डॉक्टर दंपती से पैसों की मांग की तो डॉक्टर ने अपनी पत्नी से छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी की धमकी भी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी डॉक्टर दंपती व आदित्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed