फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation squad removed encroachment, sealed 15 illegal units

निगम दस्ते ने हटाया अतिक्रमण, 15 अवैध इकाइयों को किया सील

Fri, 12 Mar 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Corporation squad removed encroachment, sealed 15 illegal units
फरीदाबाद। नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। दस्ते ने एनआईटी क्षेत्र में एक ओर अतिक्रमण हटाया तो दूसरी ओर अवैध निर्माण की 15 इकाइयां सील कर दी। इस दौरान निगम दस्ते को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। मौके पर कई लोगों के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों की झड़प तक हो गई। वहीं, निगम दस्ते बगैर पुलिस फोर्स के ही कार्रवाई को अंजाम देने पहुंचा था।
विज्ञापन

एनआईटी बस अड्डे के सामने लोगों ने बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर रखा था।
निगम दस्ते ने शुक्रवार को इस पर कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाते वक्त दुकानदारों की निगम दस्ते के साथ झड़प हुई। ऐसे में दोनों पक्षों में गतिरोध बढ़ गया। विरोध बढ़ता देख स्थानीय पार्षद मनोज नासवा मौके पर पहुंचे। पार्षद ने हस्तक्षेप करते हुए लोगों का पक्ष लिया। उन्होंने एनआईटी जोन के ज्वाइंट कमिश्नर प्रशांत अटकान से कार्रवाई रोकने के लिए कहा। अटकान ने पार्षद की अनसुनी करते ही कार्रवाई जारी रखी। ऐसे में निगम में विरोध झेलते हुए मौके पर 15 इकाइयों को भी सील किया। निगम ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट में लंबित मामले की रिपोर्ट जमा करने के चलते की। बीते कई वर्षों से हाईकोर्ट में एक याचिका पर मामला विचाराधीन है। इसमें शहर में हो रहे अतिक्रमण और अवैध निर्माण के कारण निगम के रेवेन्यू (राजस्व) घाटे का हवाला दिया गया। इस कारण शहर में जाम की बड़ी परेशानी का हवाला याचिकाकार्ता ने दिया है। इस पर कोर्ट ने नगर निगम को कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हुए हैं। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते ने सुबह सबसे पहले एनआईटी एक नंबर, नेहरू ग्राउंड में 15 अवैध निर्माण इकाइयों को सील किया।
विज्ञापन

निगम ने बीके चौक से लेकर एक- दो नंबर चौक तक बनी दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान तोड़फोड़ दस्ते का नेतृत्व एनआईटी जोन के जॉइंट कमिश्नर प्रशांत अटकान कर रहे थे। मौके पर उनके साथ कनिष्ठ अभियंता(जेई) सुमेर सिंह अपनी टीम के साथ कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान 50 दुकानों के सामने हुए अतिक्रमण, पक्के रैंप व छज्जे तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई रोकने के विरोध में पार्षद के खिलाफ शिकायत
निगम पार्षद मनोज नासवा के खिलाफ ज्वाइंट कमिश्नर ने एसएचओ को पत्र लिख शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अटकान ने पत्र में लिखा कि शुक्रवार को निगम के तोड़फोड़ अभियान के दौरान मनोज नसवा ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। उन पर निगम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed