फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation sealed 14 properties for not paying tax

टैक्स नहीं देने पर निगम ने 14 प्रॉपर्टीज सील की

Fri, 22 Oct 2021 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Corporation sealed 14 properties for not paying tax
फरीदाबाद। नगर निगम ने शुक्रवार को 14 प्रॉपर्टीज को सील किया। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों ने मौके पर ही टैक्स जमा करा दिया।
विज्ञापन

निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर निगम द्वारा लगातार टैक्स जमा न कराने वाले मालिकों की प्रॉपर्टी को सील किया जा रहा है। इसी के तहत एनआईटी जोन-2 के क्षेत्र में चार इकाइयों (प्रॉपर्टी) को सील किया गया। इस पर करीब आठ लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। वहीं एनआईटी जोन तीन के क्षेत्र में इकाइयों को सील किया गया। इस पर पांच लाख रुपये का टैक्स बकाया है।
ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 के क्षेत्र में पांच इकाइयों को सील किया गया, जिन पर करीब पांच लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इस कार्रवाई के दौरान एनआईटी जोन-3 में दो इकाइयों के मालिकों ने मौके पर ही 1.56 लाख रुपये जमा करा दिया। ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 में एक व्यक्ति ने 0.52 लाख रुपये जमा कराए।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बताया कि उपरोक्त बकायादारों ने समय रहते धन जमा नहीं कराया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि बकाया टैक्स जल्द दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed