फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corona infected will not have problems, 50 percent beds reserved

कोरोना संक्रमितों को नहीं होगी दिक्कत, 50 फीसदी बेड आरक्षित

Wed, 18 Nov 2020 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Corona infected will not have problems, 50 percent beds reserved
फरीदाबाद में बैठक को संबोधित करते जिला उपायुक्त यशपाल यादव व अन्य प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में विगत एक सप्ताह के दौरान तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने जिले के सभी निजी अस्पतालों में 50 फीसदी बेड संक्रमितों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही आरक्षित बेड की निगरानी के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। बुधवार को जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने लघु सचिवालय में आयोजित आपदा प्रबंधन की बैठक में यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सिविल सर्जन द्वारा यह मांग रखी गई कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद कई स्थानों से बिस्तर न मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में निजी अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव के लिए बिस्तरों की संख्या 50 प्रतिशत की जाए। इस पर उपायुक्त ने तत्काल ही निजी अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में यह भी देखा जाए कि वहां पर जिन कोरोना पॉजिटिव लोगों को बेड दिए गए हैं वह सही हैं या नहीं। कई अस्पतालों ने दूसरे जिले के लोगों को भी बेड मुहैया करवाए हैं। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को एक कमेटी का गठन करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम फरीदाबाद जितेंद्र कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, हुडा एस्टेट ऑफिसर परमजीत चहल, सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया, एसीपी मुख्यालय सिमरदीप सिंह, डिप्टी सीएमओ रामभगत, डिप्टी सीएमओ रमेश, राजेश श्योकंद और दीपक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
नगर निगम व श्रम विभाग के अधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि वह बाजारों में जाकर जागरूकता अभियान चलाएं। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने व मास्क का प्रयोग करने के लिए कहें। इस कार्य को सख्ती से लागू करें। सभी एसडीएम को भी इसके लिए उन्होंने निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने बैठक में पुलिस विभाग को ऐसे लोगों के चालान तेजी से काटने के निर्देश दिए जोकि कोविड-19 के नियमों को तोड़ रहे हों।
व्यापारिक संगठनों से अपील
सभी व्यापारिक संगठनों से अपील है कि वह कोरोना की गंभीरता को समझें और अपने-अपने क्षेत्रों में छोटे-बड़े व्यापारियों व दुकानदारों को समझाएं कि वह अपने प्रतिष्ठानों पर सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क अवश्य लगाएं।

- यशपाल यादव, उपायुक्त
कोविड केयर सेंटर में हो बेहतर व्यवस्था
उपायुक्त ने इस दौरान जिला में कोरोना नियंत्रण को लेकर बनाए गए कोविड केयर सेंटरों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 25 से ज्यादा कोविड केयर सेंटर चिह्नित किए हैं। इनमें से आठ इस समय कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सेंटरों में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। यहां गर्म पानी की केतली और कंबल की व्यवस्था बेहतर ढंग से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed