फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Container collided with standing canter, Kanwariya died

Faridabad News: लीड कंटेनर ने खड़े कैंटर में मारी टक्कर, कांवड़िया की मौत

Tue, 11 Jul 2023 05:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 11 Jul 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Container collided with standing canter, Kanwariya died
पहले पेज के लिए-
विज्ञापन

केजीपी एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुआ हादसा, छह कांवड़िया घायल
पुलिस ने अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नूंह से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे श्रद्धालुओं के कैंटर में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने मंगलवार तड़के टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवडिया की मौत हो गई और छह घायल हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान नूंह के गांव इंद्री निवासी शैलेंद्र (20 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक शैलेन्द्र क्रशर जोन में काम करता था। छांयसा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया नूंह स्थित गांव इंद्री से एक कैंटर में 30 कांवड़िये कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए निकले थे। केजीपी पर मौजपुर टोल के पास तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालुओं ने गाड़ी सड़क किनारे लगाई और उस पर तिरपाल बांधने के लिए सात युवक नीचे उतर गए। इनमें शैलेंद्र, विनोद, संजय, राहुल, भारत, भालू और विनोद कांवड़ के कैंटर में तिरपाल बांध रहे थे, बाकी गाड़ी के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से आकर कांवडियों को टक्कर मार दी। हादसे में लगी गंभीर चोट के कारण शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा विनोद, संजय, राहुल, भारत, भालू, विनोद घायल हैं। उन्हें बल्लभगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed