फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress sent manifesto to Chandigarh for approval

Faridabad News: कांग्रेस ने मेनिफेस्टो स्वीकृति के लिए भेजा चंडीगढ़

Thu, 13 Feb 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Congress sent manifesto to Chandigarh for approval
नगर निगम चुनावों के मेनिफेस्टो को लेकर सेक्टर-10 कार्यालय में हुई बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम चुनावों को लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्टी की कमेटी ने सेक्टर-10 कार्यालय पर मेनिफेस्टो पर विचार-विमर्श किया। मेनिफेस्टो में नगर निगम में सरकार बनाने पर कांग्रेस गड्ढा मुक्त सड़कें, ट्रामा सेंटर, स्वच्छ पानी, कचरा मुक्त फरीदाबाद, सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था आदि मुद्दे रखे गए हैं। इसके स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ में मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष गीता भुक्कल के पास भेजा गया है।

बैठक में रोहताश बेदी ने सभी कांग्रेस नेताओं से आह्वान किया कि वह नगर निगम चुनावों को लेकर पूरी तत्परता से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी उम्मीदवार वार्डों में उतारेगी, उन्हें जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएं। बैठक में मेनिफेस्टो कमेटी पर सभी नेताओं ने राय मांगी गई। इसके आधार पर फरीदाबाद के लिए साफ एवं स्वच्छ पानी, कचरा मुक्त फरीदाबाद, सीवर और ड्रेनेज सिस्टम की पूर्ण रूप से व्यवस्था, गड्ढा मुक्त सड़कें, ट्रामा सेंटर, सिटी बस सर्विस, शहर के लिए सोलर लाइट व्यवस्था होने की बात कही गई। इसके अलावा शहर को जाम मुक्त बनाना, शहर को लावारिश पशुओं से मुक्त करना, कम्युनिटी सेंटर और ओल्ड एज सेंटर्स का निर्माण करना, कम्युनिटी सेंटर में वाई-फाई की व्यवस्था कराने पर बात हुई। साथ-साथ प्रत्येक वार्ड बूथ में बूथ लेवल पर शिकायत निवारण कमेटी बनाने और उसमें 50 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी होने की बात रखी गई। इसके अलावा आबादी से दूर डंपिंग यार्ड बनाने, अवैध निर्माण रोकने, पौधरोपण को बढ़ावा देकर शहर को साफ व सुंदर बनाने की बात हुई। कमेटी की ओर से मेनिफेस्टो के लिए यह मुद्दे दर्ज किए गए हैं। वहीं, इन्हें चंडीगढ़ में मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष गीता भुक्कल के पास भेजा गया है। वहां से स्वीकृति के बाद जल्द ही मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संजीव चौधरी, राजेंद्र चपराना, डाॅ. एस.एल. शर्मा, अनीशपाल, पूर्व डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा, सुमित गौड़, विनोद कौशिक, अधिवक्ता वंदना सिंह, शील कुमार रिंकू चंदीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed