{"_id":"68b5f32b42a3b27ec40ea19e","slug":"complaints-will-be-resolved-immediately-at-the-welfare-desk-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50387-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कल्याण डेस्क पर शिकायत का होगा तुरंत समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कल्याण डेस्क पर शिकायत का होगा तुरंत समाधान
विज्ञापन
एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी
हेमलता
फरीदाबाद। एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में मरीजों को अब बेहतर सुविधा मिलेगी। मरीज किसी प्रकार की परेशानी होने पर अस्पताल के नियंत्रण कक्ष और कल्याण डेस्क पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत का तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में हर रोज करीब 3000 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। जिनमें से कुछ मरीजों को कई बार बेड, तो कई बार दवा नहीं मिल पाती है। जिससे उनको काफी परेशानी होती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कैजुअल्टी विभाग के 108 नंबर कमरे में हॉस्पिटल कंट्रोल रूम और कल्याण डेस्क की शुरुआत की गई है। इस डेस्क पर आकर मरीज और उसके परिजन अस्पताल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या को लिखवा सकते हैं। उसके बाद उस समस्या का समाधान तुरंत प्रभाव से किया जाएगा। अगर कोई समस्या बड़ी होती है, तो 72 घंटे के अंदर मरीज की समस्या का हल कर दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
असिस्टेंट प्रोफेसर की लगाई जाएगी ड्यूटी
इस डेस्क के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अविनाश ठाकुर ने बताया कि 24 घंटे 7 दिनों इस डेस्क पर असिस्टेंट प्रोफेसर की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। जो भी मरीज समस्या को लेकर आएगा समस्या रजिस्टर में लिखी जाएगी और उस समस्या का हल संबंधित विभाग से बात करके तुरंत प्रभाव से किया जाएगा। अगर किसी मरीज को कोई बेड की आवश्यकता है और बेड खाली नहीं है, तो 72 घंटे के अंदर उस मरीज को बेड दिला दिया जाएगा। दवा से संबंधित अगर कोई परेशानी होती है तो उसका भी हल किया जाएगा।
विज्ञापन
लैंडलाइन नंबर भी किया जाएगा शुरू
डॉक्टर अविनाश ठाकुर ने बताया कि अभी मरीज को अस्पताल में आकर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी, लेकिन जल्द ही अस्पताल की ओर से एक लैंडलाइन नंबर की भी शुरुआत की जाएगी। जिसमें मरीज घर बैठकर भी अपनी समस्या को नंबर फोन करके बता सकता है।डीन डॉक्टर चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने बताया कि उनकी ओर से यह डेस्क मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए शुरू की गई है। अब मरीज 108 नंबर कमरे में जाकर शिकायत कर सकते हैं और उस समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।