फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CM Yogi attacked Congress during a rally at NIT Vidhansabha in Faridabad

Haryana Polls: 'कांग्रेस देश की समस्या का नाम, भाजपा है समाधान', फरीदाबाद में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Sat, 28 Sep 2024 12:18 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 28 Sep 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi attacked Congress during a rally at NIT Vidhansabha in Faridabad
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के डबुआ सब्जी मंडी में आयोजित एनआईटी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना की रैली में जनता को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की समस्या का नाम है। भाजपा समाधान का नाम है।

विज्ञापन

सीएम योगी ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रात्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने 65 सालों तक राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया। देश की सभी समस्याओं की जड़ कांग्रेस है। जिसमें विभाजन त्रासदी और आतंकवाद शामिल है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद अब मौलवी भी ‘राम-राम’ कहने लगे हैं। एक दिन देश में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की आवाज सुनाई देगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। जो दंगाई थे, वे या तो जेल में हैं या जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। हरियाणा में भाजपा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। कांग्रेस के शासनकाल को खनन, वन और भूमि माफियाओं का राज था। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से हरियाणा का विकास हुआ है। डबल इंजन के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को रुकने नहीं देना है। एनआईटी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना और बड़खल धनेश अदलखा को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed