{"_id":"68b5d36c2a5594b8e20729bc","slug":"cleanness-program-in-the-city-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50401-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वच्छता अभियान में सामाजिक संस्थाओं से भाग लेने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वच्छता अभियान में सामाजिक संस्थाओं से भाग लेने का आह्वान
Mon, 01 Sep 2025 10:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अपने कार्यालय में बुलाई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में चल रहे हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने की। बैठक में शहर की स्वच्छता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया गया।
बैठक में इको सवेरा, ग्रीन हैंड, बाल विकास धारा, सेव अरावली, मिशन जागृति तथा पर्यावरण संरक्षण टीम सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आए संस्थाओं के सभी प्रतिनिधियों ने निगम आयुक्त से संवाद के माध्यम से स्वच्छता से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में उनके योगदान की सराहना की।
निगम आयुक्त खड़गटा ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल प्रशासन का नहीं बल्कि समाज का भी दायित्व है। जब एनजीओ और स्वयंसेवक मिलकर कदम बढ़ाएंगे तो वह दिन दूर नहीं जब फरीदाबाद शहर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत करेगा।