फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CITU staged a protest demanding Sonam Wangchuk's release and the resignation of the Education Minister.

Faridabad News: सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सीटू ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
CITU staged a protest demanding Sonam Wangchuk's release and the resignation of the Education Minister.
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सीटू और जनवादी महिला समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग उठाई। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार सुमेर सिंह को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।

पहले ज्ञापन में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परीक्षा की तैयारी में छात्र पूरे साल मेहनत करते हैं लेकिन पेपर लीक होने से उनका भविष्य प्रभावित होता है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को जिम्मेदार ठहराया गया।
विज्ञापन


दूसरा ज्ञापन नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति की ओर से दिया गया, जिसमें नेहरू कॉलोनी में नगर निगम की ओर से की जा रही तोड़फोड़ पर रोक लगाने की मांग की गई। राजस्थान भवन के सामने आयोजित सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं और सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण जैसे मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटू जिला उपाध्यक्ष हेमलता ने बताया कि 21 जुलाई को आशा वर्कर पंचकूला में प्रदर्शन करेंगी और 27 जुलाई को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में भी भाग लेंगी। इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर, शिव प्रसाद, विजय झा, नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के विजेंद्र, वीरेंद्र सिंह डंगवाल, देवकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article