Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CISA won the match by 158 runs.

Faridabad News: सीआईएसए ने 158 रनों से जीता मैच

Thu, 26 Nov 2026 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
CISA won the match by 158 runs.
- बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी को हराया, उमर बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

फरीदाबाद। बाबा सूरदास क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में सीआईएसए ने बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी को 158 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआईएसए की टीम 39.3 ओवर में 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उमर ने 66 और रौनित ने 43 रन बनाए। बाबा सूरदास की ओर से जाग्रत ने तीन, जबकि भव्य और नंदन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा सूरदास की टीम 24.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। इशान ठाकुर ने 35 और आदित्य चौहान ने 23 रन बनाए। सीआईएसए के लिए विराट, इंसाफ और राहुल सैनी ने दो-दो विकेट हासिल किए। उमर को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed