{"_id":"68a8bc606e255d54de005207","slug":"children-suffering-from-thalassemia-met-kangana-ranaut-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49664-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कंगना रनौत से मिले थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कंगना रनौत से मिले थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे
विज्ञापन
फरीदाबाद थेलासीमिया ग्रस्त बच्चें दिल्ली में हिमाचल से सांसद कंगना रनौत से मिलते हुए । स्रोत: फ
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे शुक्रवार को सांसद व एक्ट्रेस कंगना रनौत से दिल्ली जाकर मिले। सभी ने 22 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर व जागरूकता अभियान के लिए उनको निमंत्रण दिया। सांसद ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और आश्वस्त किया वो बच्चों के लिए आकर रक्तदान भी करेंगी।
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने कंगना को विस्तार से थैलेसीमिया के बारे में बताया। थैलेसीमिया की उचित जानकारी से ही थैलेसीमिया को रोका जा सकता है। इसके लिए उन्होंने वादा किया कि वो संस्था के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाएंगी। इसके लिए उन्होंने शपथपत्र पर हस्ताक्षर भी किए।