फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Child missing for seven years recovered from Noida

सात साल से लापता बच्चा नोएडा से बरामद

Wed, 21 Jul 2021 04:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
Child missing for seven years recovered from Noida
फरीदाबाद। पुलिस ने सात साल से लापता बच्चे के यूपी के नोएडा से बरामद किया है। सोशल मीडिया में वायरल मैसेज के बाद पुलिस बच्चे तक पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरवरी 2014 में एक व्यक्ति ने थाना मुजेसर में सूचना दी 12 वर्षीय लड़का घर से लापता हो गया है। बेटे को तलाश की परंतु असफलता ही हाथ लगी। पिता की शिकायत पर गुमशुदगी की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई। एक दिन नोएडा में किसी फिल्म की शूटिंग चल रही थी, वहां पर मौजूद लोगों में से किसी ने बच्चे की फोटो फेसबुक पर डाल दी। यह वीडियो बच्चे की तलाश कर रहे अनुसंधान अधिकारी हवलदार विकास ने देखा। उन्होंने जांच में पाया कि मुजेसर से लापता बच्चा है। इसके बाद थाना प्रबंधक ने एक स्पेशल टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस टीम बच्चे की जानकारी प्राप्त करने के लिए नोएडा, यूपी गई। पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चा नोएडा में किसी चतर सिंह व्यक्ति के पास रहता है। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति के घर जाकर बच्चे का पता किया तो बच्चा सही हालात में मिला।

पुलिस टीम के साथ गए बच्चे के परिजनों व बच्चे ने एक दूसरे को पहचान लिया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि घर से भाग गया था, यमुना नदी पार करने पर कुत्ते ने काट लिया था। उसकी हालत ठीक नहीं थी तो चतर सिंह ने शरण दी। चतर सिंह ने बच्चे को उसके माता-पिता के पास पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उसे घर का पता याद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed