{"_id":"68fbd3f405afec0dc80287cc","slug":"chief-minister-welcomed-the-charan-suhave-guru-charan-yatra-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54188-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्यमंत्री ने किया ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा'' का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्यमंत्री ने किया ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा'' का स्वागत
विज्ञापन
पगड़ी बांधकर कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, पंजाबी भाषा में संबोधन बना चर्चा का विषय
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। श्री गुरु गोबिंद सिंह और माता साहिब कौर के '' पवित्र जोड़ा साहिब '' की ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा'' फरीदाबाद से रवाना हो गई। यात्रा बृहस्पतिवार रात को एनआईटी पहुंची थी। सुबह सीएम नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद गुरु चरण के दर्शन भी किए। वहीं सीएम पगड़ी बांधकर कार्यक्रम में पहुंचे व उनका पंजाबी भाषा में संबोधन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा । मुख्यमंत्री ने एनआईटी-5 स्थित श्री गुरु दरबार साहिब गुरुद्वारे में चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा का स्वागत किया। नायब सिंह सैनी ने यात्रा के साथ चल रहे केंद्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी का हरियाणा आगमन पर स्वागत किया।
उन्होंने श्री गुरु दरबार साहिब गुरुद्वारे में साध- संगत और यात्रा की अगवानी करने वाले पंज प्यारों का भी पटका ओढ़ाकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने यात्रा की रवानगी से पहले गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास सुनी। इसके उपरांत उन्होंने पवित्र जोड़ा साहिब के भी दर्शन किए। इससे पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार रविंदर सिंह राणा, श्री गुरु दरबार साहिब गुरुद्वारे के प्रधान सरदार इंदर जीत सिंह व सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया ।
गुरु चरणों की धूल से पावन शहर
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि दिल्ली से आरंभ होकर बिहार स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब तक जाने वाली इस महान यात्रा का पहला विश्राम स्थल फरीदाबाद रहा। दिल्ली का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला यह शहर आज गुरु चरणों की धूल से पावन हो उठा है। जिस नगर में गुरु के पवित्र चरण रुकें, वह नगर अपने आप ही तीर्थ बन जाता है और आज फरीदाबाद के लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक महान तीर्थ स्थल बन चुका है। उन्होंने इस यात्रा के आयोजन के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और यात्रा के आयोजकों का आभार व्यक्त किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह यात्रा दिल्ली जो भारत की राजधानी है और पटना साहिब, जो गुरु गोबिंद सिंह की जन्मभूमि है के बीच एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सेतु का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश भर में मनाया जाएगा श्री गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को राज्यभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाएगी। 1 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक हरियाणा के चारों कौनों से चार यात्राएं निकलेंगी, जिनका समापन 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि, जहां समय-समय पर गुरुओं के चरण कमल पड़े, उस स्थान पर होगा। इसे लेकर सरकार ने व्यापक कार्य-योजना बनाई है।
1984 दंगे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगी नौकरी
सीएम ने बताया कि हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में एक प्रस्ताव पास किया है। इसके तहत ऐसे 121 परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया गया जिनके किसी सदस्य की जान 1984 के दंगों में चली गई थी। इस निर्णय पर मंत्रिमंडल ने भी अपनी सहमति की मुहर लगाई है, जो सिख समाज के प्रति सम्मान और संवेदना का उदाहरण है।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार मौजूद रहे। वहीं नगर निगम की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और बल्लभगढ़ से भाजपा अध्यक्ष सोहन पाल छोकर, हरियाणा राज्य महिला अध्यक्ष रेनू भाटिया, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़ सहित आदि लोग मौजूद रहे।