फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister Flying Squad got less TB medicines

Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को टीबी की दवाइयां मिली कम

Fri, 06 Oct 2023 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad got less TB medicines
बीके अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, टीबी व मलेरिया विभाग में अनियमितताएं भी मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार को बीके अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीबी और मलेरिया विभाग में कुछ अनियमितताएं पाई गई। साथ ही टीबी के मरीजों को मिलने वाली सहायता राशि में भी धांधली की आशंका है जिसकी पड़ताल करने के लिए विभाग से विवरण तलब किया गया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर तैयार की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। निरीक्षण के दौरान टीबी की दवाइयां भी कम पाई गईं।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी मनीष सहगल के नेतृत्व में निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार व जगदीश, उप निरीक्षक सतबीर सिंह व राजेन्द्र द्वारा जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता एवं डयूटी मैजिस्ट्रेट अमित जैन की उपस्थिति में बीके अस्पताल में स्थित टीबी व मलेरिया विभाग में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति को चेक किया गया। चेकिंग में टीबी शाखा में तैनात कुल 37 कर्मचारियों में से 11 कर्मचारी विभागीय कार्य पर तथा आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। शेष 26 कर्मचारी सुबह 9 से 9.40 बजे तक कार्यालय में हाजिर पाए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीबी के मरीजों ने दवाएं समय पर ना मिलने की शिकायत की। जिस पर मेडिसिन स्टोर का विशेष टीम ने निरीक्षण किया। टीम द्वारा मेडिसिन स्टोर में उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया। मिलान करने पर टीबी मेडिसिन स्टोर में करीब 11 हजार गोलियां कम पाई गईं। इस संबंध में निरीक्षण कमेटी द्वारा अलग से रिपोर्ट तैयार की गई है। जिस बारे में अस्पताल प्रशासन द्वारा अलग से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी के खात्मे के लिए प्रत्येक मरीज को मुफ्त दवाओं के अतिरिक्त 6 माह तक प्रतिमाह 500 की सहायता राशि भी दी जाती है। मरीजों को दी जाने वाली इस सहायता राशि के वितरण में भी धांधली की हुई है। इस धांधली की पड़ताल के लिए विभाग की लेखाशाखा से पिछले 2 सालों में दी गयी सहायता राशि का विवरण प्राप्त किया गया है। पड़ताल किए जाने के उपरांत आगामी कार्यवाही की जाएगी।

वहीं, सीएम फ्लाइंग की दूसरी टीम ने मलेरिया विभाग में नियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति को चेक किया। विभाग में कुल 21 कर्मचारी तैनात हैं जिनमें से दो सीएल पर, दो कर्मचारी रात्रि ड्यूटी पर तथा दो कर्मचारी विभागीय कार्य से बाहर गए हुए पाए गए। 14 कर्मचारी सुबह नौ से दस बजे के दौरान कार्यालय में हाजिर मिलें। तीन कर्मचारी बिना किसी कारण के गैरहाजिर पाए गए। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं बारे में विस्तृत रिपोर्ट अलग से तैयार करके भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed