फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheating in the name of invitation for the inauguration of Ram temple

Faridabad News: राममंदिर के उद्घाटन के निमंत्रण के नाम पर कर रहे ठगी

Sun, 14 Jan 2024 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of invitation for the inauguration of Ram temple
- व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर करते हैं साइबर ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठग लोगों से पैसे ऐंठने का रोजाना नया तरीका ईजाद कर रहे हैं। इन दिनों ठग लोगों के व्हाट्सएप पर राम मंदिर के उद्घाटन के निमंत्रण के नाम पर व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर ठगी कर रहे हैं। इस फाइल पर क्लिक करने से मोबाइल में मौजूद सारा डाटा ठगों के पास चला जाता है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि इन दिनों साइबर थानों में इस तरह की शिकायतें आ रही हैं कि उनके पास राम मंदिर का निमंत्रण भेजकर एक लिंक पर क्लिक करने को कहा गया है। कुछ जागरूक लोगों ने लिंक पर क्लिक करने की बजाय साइबर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी है। ठग राम मंदिर उद्घाटन के नाम पर एपीके फाइल भेज रहे हैं। लोगों को व्हाट्सअप पर संदेश मिल रहा है, जिसमें कहा गया है ‘राम मंदिर उद्घाटन के लिए वीआईपी पास प्राप्त करें’ पुलिस ने जांच में पाया कि यह एपीके फाइल एक मैलवेयर है जो आपका डेटा चुरा लेगी। ऐसे मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें, ताकि आपकी निजी जानकारी साझा ना हो।
विज्ञापन

ऐसे करें ठगी से बचाव
साइबर ठग लोगों को घर बैठे पैसे कमाने के लिए टास्क देकर, जानकार बनकर पैसे खाते में भेजने के नाम पर, ट्रेडिंग या निवेश कर कई गुना मुनाफे का लालच देकर आदि तरीके से ठगी करते हैं। कोई भी कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की बात कहता है तो समझ जाए कि वह साइबर ठग है। किसी को भी अपने बैंक, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी ना दें। फोन में बिना जरूरत के ऐप डाउनलोड ना करें। अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। किसी भी सूरत में बिना सामान लिए पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर ना करें। खाते से पैसे निकल जाने की सूरत में 30 मिनट के अंदर 1930 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed