फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheated of Rs 70 thousand on the pretext of helping

Faridabad News: मदद करने केे बहाने 70 हजार रुपये ठगे

Sat, 09 Mar 2024 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 70 thousand on the pretext of helping
फरीदाबाद। थाना सेक्टर-58 में सारन निवासी बृजेश कुमार ठाकुर के साथ 70 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उसका बैंक खाता केनरा बैंक में है। सात मार्च को वह राजीव कालोनी स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकालने गए थे। वहां पहले से ही दो अनजान युवक मौजूद थे। उन्होंने एटीएम से पैसा निकालने के लिए कार्ड मशीन में डाला तो पैसे बाहर नहीं निकले। इस दौरान दोनों युवक ने उनसे मदद की बात कहते हुए एटीएम कार्ड मांगा। उन्होंने कार्ड युवकों दे दिया। उन्होंने उनका कार्ड मशीन में लगाया और पासवर्ड डाल दिया, लेकिन पैसे नहीं निकले। इसके बाद उन्होंने उनका एटीएम कार्ड वापस दे दिया। करीब 10 मिनट बाद मोबाइल फोन पर 70 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। शक होने पर एटीएम चैक किया तो वह कार्ड उनका नहीं था। वह फिर से एटीएम बूथ पर पहुंचे तो युवक नहीं मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed