फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheated of Rs 10 lakh in the name of Seychelles tour and flight ticket booking

Faridabad News: सेशल्स का टूर व फ्लाइट टिकट बुकिंग के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे

Sun, 16 Feb 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 10 lakh in the name of Seychelles tour and flight ticket booking
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला पूर्व प्रधान के साथ हुई वारदात
विज्ञापन

एनआईटी थाना में ठगी की एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला पूर्व प्रधान डॉ. सुरेश अरोड़ा से सेशल्स का टूर व फ्लाइट टिकट बुकिंग के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि ट्रेवल एजेंट उनका पहले से परिचित है और पहले भी उससे एक टूर बुक करा चुके थे। इसी कारण भरोसा कर बुकिंग के नाम पर रुपये दे दिए। बाद में पता चला कि आरोपी ने टिकट कैंसिल करा दिया जबकि सेशल्स में होटल बुक ही नहीं कराया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एनआईटी थाना में ठगी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस को ये शिकायत देने वाले डॉ. सुरेश अरोड़ा एनआईटी पांच एरिया में एक अस्पताल चलाते हैं। इनका कहना है कि 27 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक सेशल्स घूमने का टूर पत्नी के साथ बनाया था। इसके लिए दिल्ली के लाजपत नगर स्थित टूर एंड ट्रेवल एजेंट साहिब सिंह से बात की। साहिब सिंह से ये पहले भी एक टूर बुक करा चुके थे। 5 लाख 90 हजार उसके बताए खाते में जमा करा दिए जबकि उनका कर्मचारी आकर 4 लाख 10 हजार रुपये नकद ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में एजेंट ने उन्हें सेशल्स के होटल की डिटेल और प्रोग्राम दे दिया। 16 दिसंबर 2024 को आरोपी ने कहा कि एक सप्ताह में वाउचर मिल जाएंगे। 25 दिसंबर 2024 को व्हाट्सएप पर आरोपी ने एयर टिकट भेज दिए। लेकिन कोई वाउचर नहीं दिए। 27 दिसंबर को सुबह चार बजे फ्लाइट थी। वेब चेक इन करने पर पता चला कि टिकट तो अमान्य है। एजेंट साहिब सिंह से बात की तो उसने बताया कि टिकट ठीक है, आप एयरपोर्ट चले जाओ, वहां बोर्डिंग पास बन जाएगा। एयरलाइन कंपनी से पता कराया तो बताया गया कि टिकट कैंसिल कराई गई है। सेशल्स के होटल से ईमेल कर पता किया कि तो वहां कोई बुकिंग ही नहीं कराई गई थी। तब शिकायत पुलिस को दी। जिस पर अब एनआईटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed