{"_id":"691606dd5ba6d915e004aba0","slug":"cctv-footage-of-i20-car-entered-delhi-at-8-am-on-delhi-blast-day-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Car Blast: धमाके वाले दिन सुबह आठ बजे दिल्ली में प्रवेश कर गई थी कार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Car Blast: धमाके वाले दिन सुबह आठ बजे दिल्ली में प्रवेश कर गई थी कार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Thu, 13 Nov 2025 09:57 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:57 PM IST
सार
लाल किले के पास हुए बम धमाके से जुड़ी आई20 कार 10 नवंबर की सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई थी। सीसीटीवी में चालक अकेला दिखा। जांच एजेंसियां फरीदाबाद और दिल्ली के कैमरों की फुटेज से उसके रूट और साथ चल रही कारों की पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे दिल्ली में प्रवेश कर गई थी आई20 कार
- फोटो : CCTV
विस्तार
दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम को हुए बम धमाके वाली आई20 कार उसी दिन सुबह दिल्ली में प्रवेश कर गई थी। बृहस्पतिवार को मामले में बदरपुर बॉर्डर टोल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें स्पष्ट तौर पर दिखा है कि बदरपुर बॉर्डर टोल पर इस कार ने सुबह 08:02 बजे दिल्ली में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
कार में चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने मास्क लगाया हुआ है और वो अकेला ही कार में बैठा दिखा है। इसे बम धमाका करने वाला आरोपी अल फलाह यूनिवर्सिटी का डॉ. उमर ही बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार की पिछली सीट पर कोई बैग या अन्य सामान रखा हुआ है। जांच एजेंसियों का दावा है कि ये विस्फोटक वाला बैग हो सकता है।
विज्ञापन
फरीदाबाद शहर में भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनके से कुछ खराब हैं जबकि अधिकतर चालू हालत में हैं। इन कैमरों का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी है, जिसमें बड़ी स्क्रीन पर लगातार सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग की जाती है। खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार से ही जांच एजेंसी की टीमें इस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
ये फुटेज चेक कर ये पता लगाया जा रहा है कि आई20 कार के साथ लाल रंग की ईकोस्पोर्ट कार कितनी जगहों पर जाती साथ दिखी है। साथ ही इनके दिल्ली की ओर जाने का रूट कौन सा था और ये शहर में किन-किन इलाकों में होकर निकले। इसके साथ ही टीम ये भी चेक कर रही है कि इनके साथ कोई अन्य कार तो शामिल नहीं थी।