फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case on more than 100 in suicide attempt and misbehavior

आत्महत्या के प्रयास व बदसलूकी में 100 से ज्यादा पर केस

Fri, 16 Jul 2021 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Case on more than 100 in suicide attempt and misbehavior
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निगम व प्रशासन खोरी गांव में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम देने में जुट गया है। इस दौरान पुलिस को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को तोड़फोड़ के दौरान एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ ने उसे सकुशल बचा लिया। इसके बावजूद व्यक्ति नहीं माना और पुलिसकर्मी को ही छत से नीचे गिराने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने व सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिसकर्मी को मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं विरोध करने वाले सौ से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस्लाम चौक पर पहुंची तोड़फोड़ टीम के सामने कॉलोनी निवासी मोहम्मद असलम अख्तर गैस सिलिंडर लेकर मकान की छत पर चढ़ गया। उसके एक हाथ में लाइटर भी था। व्यक्ति ने तोड़फोड़ टीम को चेतावनी दी कि यदि उसका मकान तोड़ा तो खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर लेगा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। पुलिस अधिकारियों ने उसे बातों में लगाया। इसी बीच एएसआई सुदीप पीछे से उसके मकान की छत पर चढ़ गए। जैसे ही व्यक्ति खुद को सिलिंडर खोलकर आग लगाने की कोशिश करने लगा, तभी सुदीप ने लाइटर नीचे गिरा दिया। इसके बाद युवक एएसआई से भिड़ गया और उसे नीचे फेंकने की कोशिश करने लगा। तब तक अन्य पुलिसकर्मी भी छत पर पहुंच गए और उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया है। वहीं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान करीब 100 लोग हंगामा करने लगे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें कुछ युवक और महिलाएं लोगों को भड़काने के लिए भाषण भी दे रहे थे। इस दौरान प्रभाकर, सार्थक नायक, नितेश कुमार, मोतीलाल शाह, अनिल, रामाशीष, कल्पना देवी, मुन्नीदेवी व कविता देवी सहित 100 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed