{"_id":"667d4a882d486bfe970d6e20","slug":"car-parked-in-front-of-shop-couple-beaten-up-for-protesting-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26678-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुकान के आगे खड़ी की गाड़ी, विरोध पर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुकान के आगे खड़ी की गाड़ी, विरोध पर दंपती को पीटा
विज्ञापन
- फास्ट फूड दुकान संचालक ने गाड़ी खड़ी करने का किया था विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जवाहर काॅलोनी स्थित एक फास्ट फूड की दुकान के आगे गाड़ी खड़ी करने का विरोध करना दुकानदार को भारी पड़ गया। कार चालक ने दुकानदार दंपती के साथ जमकर मारपीट की। सारन थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जवाहर काॅलोनी निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुद्वारे के पास फास्ट फूड की दुकान लगाते हैं। बुधवार रात एक कार चालक ने दुकान के आगे गाड़ी खड़ी कर दी। उन्होंने कार चालक से कहा कि दुकान के आगे कार खड़ी करने से ग्राहकों को दिक्कत होती है, थोड़ा आगे खड़ी कर लें। इसके बाद भी जब कार चालक नहीं माना तो कार से दो लोग उतरे और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की आवाज सुनकर उनकी पत्नी धरम देवी बचाने के लिए आईं तो दोनों युवकों ने उनको भी पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दुकान के आसपास भीड़ जमा हो गई। भीड़ जमा होते देख दोनों युवक गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।