फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cantor overturned on auto, student stuck for twenty minutes

Road Accident: ऑटो पर पलटा कैंटर, बीस मिनट तक फंसी रही छात्रा, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

Fri, 02 Sep 2022 10:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 10:42 PM IST
सार

थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रामवीर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक कैंटर बाटा से नीलम की तरफ जा रहा था। कैंटर में एक मशीन रखी हुई थी। नीलम बाटा रोड पर राम धर्मकांटे के पास गड्ढे में कैंटर का एक टायर धंस गया।

विज्ञापन
Cantor overturned on auto, student stuck for twenty minutes
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक कैंटर अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया। ऑटो में चालक सहित तीन छात्राएं बैठी थीं। हादसे में ऑटो चालक व छात्राएं फंस गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। हादसे में एक 12 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रामवीर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक कैंटर बाटा से नीलम की तरफ जा रहा था। कैंटर में एक मशीन रखी हुई थी। नीलम बाटा रोड पर राम धर्मकांटे के पास गड्ढे में कैंटर का एक टायर धंस गया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया। इससे वह साइड से गुजर रहे ऑटो पर पलट गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक व छात्राओं को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन


एक छात्रा का हाथ ऑटो में दब गया। जिस कारण वह फंस गई। सड़क से गुजर रही एनआईटी महिला थाने में तैनात एएसआई मोनिका ने थाना प्रभारी को सूचना दी। थाना प्रभारी हाईड्रा मशीन को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक 112 ईआरवी भी मौके पर पहुंच चुकी थी। हाईड्रा की मदद से कैंटर उठाकर नीचे दबी बच्ची को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल छात्रा की पहचान रामनगर निवासी चांदनी (12) के रूप में हुई है। वह एनआईटी एक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छठी कक्षा में पढ़ती है। करीब बीस मिनट तक छात्रा ऑटो में ही फंसी रही थी। थाना प्रभारी रामबीर का कहना है अभी किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। कैंटर चालक चालक व मशीन मालिक से पूछताछ की जा रही है। 10 साल पुराना वाहन होने पर ट्रक मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed